{"_id":"6ac40e0631ceab4770010e84","slug":"both-of-them-were-returning-after-buying-tickets-from-anand-nagar-railway-station-to-go-to-mumbai-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-186461-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्रक की चपेट में आने से दो युवक की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्रक की चपेट में आने से दो युवक की दर्दनाक मौत
Tue, 06 Oct 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा (महराजगंज)। बृजमनगंज मार्ग के विजयसलहिया चौराहे पर सोमवार को फरेंदा घर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को बनगढ़िया की ओर से फरेंदा की तरफ आ रही ट्रक ने कुचल दिया। इससे मौके पर दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कवलपुर के टोला अहमदनगर निवासी जिगर शाह (22) पुत्र निजामुद्दीन व कवलपुर के ही टोला बनकटवा निवासी आजाद (21) मुंबई जाने के लिए आनंद नगर रेलवे स्टेशन पर आरक्षित टिकट लेने गए थे। उधर से वापस जाते समय विजयसलहिया में सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर सीओ दीपशिखा वर्मा ने पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना के बाद दोनों गांवों में मातम पसर गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ट्रक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एक साथ दो युवकों की मौत से गांव में मातम पसरा
फरेंदा। आनंदनगर से मुंबई जाने के लिए टिकट निकाल कर वापस लौटते समय विजयसलहिया के पास सड़क हादसे में एक साथ दो युवको की मौत से गांव में मातम पसर गया। घटना की जानकारी होते ही गांव के तमाम लोग पहुंच गए। कवलपुर के अहमदनगर निवासी निजामुद्दीन के चार बेटों में जिगर शाह सबसे छोटे बेटे थे। दो महीने पहले वह मुंबई से आए थे। मुंबई जाने के लिए अपने साथ दोस्त आजाद को लेकर आनंदनगर आए जहां से टिकट निकाल कर वापस जाते समय काल के गाल में समा गया। जबकि आजाद दो भाइयों में छोटे हैं, चार दिन पहले वह मुंबई से घर आए थे। वह अपने दोस्त जिगर का टिकट निकलवाने के लिए साथ गए थे। इस हृदयविदारक घटना से लोगों का कलेजा दहल गया। घटना के बाद दोनों मृतकों के परिजनों के ऊपर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा।