{"_id":"6ad5359edd8e9a75f206bc29","slug":"purchases-made-using-funds-from-the-15th-finance-commission-these-will-be-installed-in-the-wards-based-on-requirements-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-187437-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नगर पालिका ने नौ लाख रुपये से खरीदा मोबाइल टॉयलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नगर पालिका ने नौ लाख रुपये से खरीदा मोबाइल टॉयलेट
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पालिका परिषद ने शहर में सार्वजनिक शौचालय की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए मोबाइल टॉयलेट खरीदा है। करीब नौ लाख रुपये की लागत से 15वें वित्त आयोग की धनराशि से इसकी खरीदारी की गई है। जरूरत के हिसाब से इसे अलग-अलग वार्डों में स्थापित किया जाएगा।
नगर में कई बार धार्मिक, सामाजिक और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इसके अलावा शादी-विवाह समेत विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों में भी बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। ऐसे आयोजनों के दौरान शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मोबाइल टॉयलेट की सुविधा मिलने से इस समस्या को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
नगर पालिका प्रशासन के अनुसार, मोबाइल टॉयलेट को आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर लगाया जाएगा। सार्वजनिक कार्यक्रमों के साथ ही मांगलिक आयोजनों में भी स्थानीय लोग इसकी बुकिंग करा सकेंगे। इससे आयोजकों को कार्यक्रम स्थल पर शौचालय की व्यवस्था करने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही खुले में शौच और गंदगी की समस्या पर अंकुश लगाने में भी मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि 15वें वित्त आयोग की धनराशि से करीब नौ लाख रुपये की लागत से मोबाइल टॉयलेट की खरीदारी की गई है। जरूरत के अनुसार इसे विभिन्न वार्डों में लगाया जाएगा। सार्वजनिक और मांगलिक कार्यक्रमों के लिए भी लोग इसकी बुकिंग करा सकेंगे।