फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Punjab Police accused caught on Sonauli border

Maharajganj News: सोनौली सीमा पर पकड़ा गया पंजाब पुलिस का आरोपी

Tue, 19 Aug 2025 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Punjab Police accused caught on Sonauli border
सोनौली। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर पुलिस ने पंजाब पुलिस के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति को न्यायालय के आदेश के बाद पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ पंजाब पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। आरोपी नेपाल के रास्ते भारत वापस आ रहा था। जांच के दौरान पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित कई गम्भीर मामलों में केस दर्ज है।
विज्ञापन

शनिवार की रात आव्रजन कार्यालय सोनौली के अधिकारी सीमा पर भारत से नेपाल आने-जाने वाले यात्रियों की जांच कर रहे थे।
इस दौरान एक व्यक्ति ने नेपाल से भारत में प्रवेश किया। संदेह होने पर अधिकारियों ने उसे रोक लिया और पूछताछ करने लगे। जांच के दौरान पता चला कि अंकित धुलिया निवासी रोहतक हरियाणा के खिलाफ पंजाब पुलिस ने एलओसी जारी किया है। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अजित प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पंजाब पुलिस ने आईटी सहित कई धाराओं में थाना साइबर क्राइम के केस पंजाब में दर्ज है। युवक नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश की कोशिश कर रहा था। सूचना के बाद सोमवार को पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर सिमरन जोत सिंह के नेतृत्व में आठ लोगों की टीम पहुंची है। आरोपी युवक को पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed