फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pucca roads will be built in 263 villages, proposal sent

Maharajganj News: 263 मजरों में बनेंगी पक्की सड़कें, भेजा गया प्रस्ताव

Fri, 26 Sep 2025 04:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:14 AM IST
सार

महराजगंज जिले के 263 ग्रामीण मजरों को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क सुविधा से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार हुआ है। सूची केंद्र सरकार को भेज दी गई है और बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होगा। इससे ग्रामीणों को आवागमन और बाजार पहुंचने में सहूलियत होगी।

विज्ञापन
Pucca roads will be built in 263 villages, proposal sent

विस्तार

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों में अब आवागमन की राह आसान होने वाली है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत जिले के कुल 263 मजरों को सड़क सुविधा से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सभी मजरों की सूची बनाकर भारत सरकार को भेज दी गई है। बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पक्की सड़कों के अभाव में बारिश के बाद कीचड़ और गड्ढों भरी सड़कों से गुजरना मुश्किल हो जाता है। बच्चों को स्कूल और मरीजों को अस्पताल तक जाने में भी परेशानी होने लगती है।
विज्ञापन

मजरों को सड़क सुविधा से जोड़ने के बाद ग्रामीणों को अपनी उपज को बाजार तक ले जाने में सहूलियत होगी। पनियरा क्षेत्र के बैदा से तेंदुअहिया और मोहद्दीनपुर गांव को जोड़ने वाली मार्ग भी बदहाल स्थिति में है। बारिश के मौसम में इस सड़क से आने-जाने में राहगीरों को बहुत परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने निर्देश दिया था कि जिन मजरों की आबादी 150 से अधिक है और जो अब तक पक्की सड़कों से नहीं जुड़ी हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर लिंक सड़कों से जोड़ा जाए। इसके लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने जिले में सर्वे किया और 263 मजरों को चिह्नित किया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बजट स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य तेजी से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed