फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Public welfare fairs to be organized under PM SVANidhi

Maharajganj News: पीएम स्वनिधि के तहत लगेंगे लोक कल्याण मेले

Fri, 04 Sep 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Public welfare fairs to be organized under PM SVANidhi
महराजगंज। पीएम स्वनिधि योजना के तहत जिले के नगर निकायों में 30 सितंबर तक लोक कल्याण मेले का आयोजन किया जाएगा। राज्य नगरीय विकास अभिकरण की ओर से जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मेले के आयोजन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना की शुरुआत एक जून 2020 को की गई थी। योजना का उद्देश्य शहरी पथ विक्रेताओं को अपनी आजीविका और कारोबार बढ़ाने के लिए कार्यशील पूंजी के रूप में ऋण उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

डूडा अधिकारी महेश शुक्ल ने बताया कि लोक कल्याण मेले में पहली बार ऋण के लिए आवेदन करने वाले स्ट्रीट वेंडरों के आवेदन, लंबित प्रथम ऋण तथा द्वितीय और तृतीय ऋण की स्वीकृति एवं वितरण कराया जाएगा। पात्र लाभार्थियों को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने के साथ डिजिटल लेनदेन के लिए प्रेरित किया जाएगा। स्ट्रीट वेंडरों और उनके परिवार के सदस्यों को केंद्र सरकार की आठ कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर भी विशेष जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले के दौरान बैंक, डिजिटल भुगतान से जुड़े प्रतिनिधि, टीवीसी तथा भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

डूडा अधिकारी महेश शुक्ल ने बताया कि नगर निकायों को मेले के सफल आयोजन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 30 सितंबर तक जनपद के सभी निकायों में शिविर लगाकर योजना का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed