फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   public representatives caste their vote with enthusiasm

जनप्रतिनिधियों ने उत्साह के साथ किया मतदान

Fri, 04 Mar 2022 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
public representatives caste their vote with enthusiasm
जनप्रतिनिधियों ने उत्साह के साथ किया मतदान
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के वीआईपी वोटरों में उत्साह दिखा। सबने अपने क्षेत्र के बूथ पर मतदान किया। खास बात यह रही कि वीआईपी वोटरों ने साधारण ढंग से कतार में खड़े होकर आम नागरिक की तरह मतदान किया और दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित किया। सभी लोगों ने अलग अलग समय में मतदान किया।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने धनेवा धनेई बूथ पर मतदान किया। उनके साथ में पत्नी भाग्यश्री, बेटा रोहन चौधरी, बहू ने मतदान किया। बूथ पर पहुंचते ही उन्होंने अपने सुरक्षा कर्मियों को किनारे कर दिया। वह परिवार के सदस्यों के साथ कतार में खड़े होकर आगे बढ़े, फिर मतदान कर बाहर निकले। उन्होंने कहा कि यह चुनाव राष्ट्र एवं प्रदेश की मजबूती के लिए हो रहा है। जनता भी उत्साह के साथ योगदान दे रही है।
विज्ञापन

नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में पंचायत भवन त्रिलोकपुर के बूथ संख्या 214 में मतदान करने विधायक अमन मणि त्रिपाठी, पत्नी ओशिन त्रिपाठी, बहन तनुश्री त्रिपाठी, अलंकृता त्रिपाठी एवं भाई अनंत मणि त्रिपाठी पहुंचे। बूथ से काफी पहले ही गाड़ी छोड़कर सभी एक साथ मतदान करने गए। ये लोग भी बेहद सादगी के साथ मतदान कर बूथ से बाहर आए और वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किए। विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र में जनता के साथ हमेशा रहा, यही वजह है कि आज भी लोग साथ दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने परतावल कस्बे में मतदान किया। विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय अपने पैतृक गांव नउवाडीह उर्फ देवपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मतदान के बाद कहा कि जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी है की वह मतदान करें। इस कार्य में किसी को पीछे नहीं रहना चाहिए। सिसवां विधानसभा में पूर्व मंत्री शिवेंद्र सिंह अपने पोलिंग बूथ सिसवा खुर्द के बूथ संख्या 386 पर मतदान किए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में मतदान बेहद जरूरी है। नौतनवां कस्बे में आदर्श जूनियर हाई स्कूल बूथ पर नगर पालिका परिषद नौतनवां के चेयरमैन गुड्डू खान, उनकी पत्नी पूर्व चेयरमैन नायला खान एवं पुत्र अजीम खान ने मतदान किया। हरपुर निवासी पूर्व मंत्री श्यामनरायन तिवारी अपने गांव में बने बूथ संख्या 149 पर मतदान किया। पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने अपनी पत्नी व बेटा बेटी के साथ जूनियर हाईस्कूल के मॉडल बूथ संख्या 225 पर अपने मत का प्रयोग किया। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने मतदान किया। नौतनवां कस्बे में पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह एवं पूर्व विधायक कुंवर कौशल सिंह ने परिवार के साथ मतदान किया।

एसडीएम और तहसीलदार ने किया मतदान
महराजगंज। सदर एसडीएम साई तेजा सीलम और तहसीलदार राजेश कुमार ने बृहस्पतिवार को पिपरदेउरा बूथ संख्या 171 पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली। उन्होंने कहा कि सभी को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed