फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Protests have crippled Nepal's tourism business.

Maharajganj News: आंदोलनों ने नेपाल पर्यटन कारोबार की तोड़ी कमर

Sat, 20 Sep 2025 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Protests have crippled Nepal's tourism business.
महराजगंज। नेपाल की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले पर्यटन कारोबार पर एक बार फिर संकट मंडरा रहा है। देश में फैली राजनीतिक अस्थिरता, भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं का हिंसक आंदोलन, विरोध प्रदर्शन और हिंसक घटनाओं के कारण विदेशी पर्यटकों का आगमन लगभग 50 प्रतिशत घट गया है।
विज्ञापन

ट्रैकिंग सीजन की शुरुआत होने के बावजूद जो आमतौर पर पर्यटन का चरम समय होता है, उसमें होटल खाली पड़े हैं। बुकिंग रद्द हो रही है, और व्यवसायी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इस अस्थिरता से आर्थिक नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

नेपाल मेें आंदोलन की शुरुआत शांतिपूर्ण तरीके से हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे यह हिंसक हो गया। सरकारी कार्यालयों में आगजनी, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें, कर्फ्यू और इंटरनेट सेवाओं का बंद होना जैसी घटनाओं ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया में नेपाल की नकारात्मक तस्वीर पेश की है। इन उग्र घटनाओं के कारण कई देशों से आने वाले पर्यटक अपनी यात्रा रद्द कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासकर भारतीय पर्यटक सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं, जिन्हें भारतीय दूतावास के सहयोग से सुरक्षित लाया गया। शुक्रवार को नौवें दिन भी नेपाल के पोखरा और काठमांडो जाने वाले भारतीय पर्यटक सड़कों पर कम ही दिखे। हालांकि, कुछ यात्री बाइक और कार से भैरहवा के आसपास के क्षेत्रों में घूमने पहुंचे।

धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का केंद्र लुंबिनी भी इस अस्थिरता की चपेट में फंस गया है। भगवान बुद्ध के जन्मस्थल के रूप में प्रसिद्ध यह तीर्थ स्थल अक्तूबर-नवंबर में हजारों विदेशी और घरेलू पर्यटकों से गुलजार रहता है, लेकिन इस बार होटल, गेस्ट हाउस और रिसॉर्ट सूने पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed