{"_id":"5f70d6018ebc3e9b935921bc","slug":"protests-against-china-in-nepal-two-arrested-maharajganj-news-gkp3671879167","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में चीन के विरोध में प्रदर्शन, दो छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में चीन के विरोध में प्रदर्शन, दो छात्र गिरफ्तार
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। नेपाल के सुर्खेत जिले में राष्ट्रीय एकता अभियान के छात्रों ने हुमला में चीन की ओर से भूमि का कब्जा करने के विरोध में प्रदर्शन किया। छात्रों ने नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली के इस्तीफे की मांग की और गो बैक चीन, चीनी विस्तारवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही नेपाल माता की जय और राष्ट्रीय एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार की सुबह सुर्खेत जिले के विरेंद्रनगर में राष्ट्रीय एकता अभियान के छात्रों ने केंद्रीय समन्वयक विनय यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और चीनी विस्तारवाद मुर्दाबाद, गो बैक चाइना, नेपाल माता की जय और राष्ट्रीय एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। छात्रों ने चीन की ओर से हुमला में नेपाली भूमि पर कब्जा करने के मामले में नेपाल सरकार के बयान की निंदा की। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। विनय यादव ने बताया कि विदेश मंत्री ग्यावली का स्पष्टीकरण बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय है।
उन्होंने ग्यावली के इस्तीफे की मांग की। सीमा अतिक्रमण को समाप्त करने, हुमला की नेपाली भूमि से चीनी को वापस करने और सीधे साधे नेपालियों को उकसाने को बंद करने का आह्वान किया। केंद्रीय समन्वयक विनय यादव ने कहा कि पुलिस ने गौतम और प्रवेश सुनुवार को गिरफ्तार किया है। शांतिपूर्ण आंदोलन को पुलिस दबाना चाह रही है। यह पूरी तरह से गलत है। अगर हमारे साथियों को पुलिस ने तुरंत रिहा नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।