{"_id":"66bf7611861cd5c4c30807b8","slug":"protested-against-the-rape-and-murder-of-a-doctor-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-129142-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया
Fri, 16 Aug 2024 09:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 16 Aug 2024 09:23 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में बुधवार को केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, केएमसी नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट, दिव्या कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल सहित ग्रुप के सभी संस्थाओं ने सक्सेना चौराहे तक मार्च निकाला। इस दौरान आखिर कब तक, स्टॉप रेप, वि वांट जस्टिस जैसे नारे लगाए।
केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सभी संस्थाओं की ओर से मुख्यालय से सक्सेना चौक तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया गया। सीईओ डॉ. एसएम रफीक ने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है। आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए।
नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डॉ. भानुप्रिया ने कहा कि महिला चिकित्सक के साथ अस्पताल में ऐसी घटना होना चिंता का विषय है। संस्था के चेयरमैन विनय श्रीवास्तव ने कहा कि इस घटना ने सभी को झकझोकर रख दिया है। इस दौरान डॉ. धनंजय, डॉ. अब्दुल गफ्फार, डॉ. अभिनव मिश्रा, डॉ. पीयूष मिश्रा, डॉ. जियाउद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
डाॅक्टरों ने काली पट्टी बांध कर विरोध किया
महराजगंज। प्रांतीय चिकित्सा संघ महराजगंज शाखा के बैनर तले जिले के सीएचसी व पीएचसी पर कार्यरत डाॅक्टरों एवं सीएमओ ने भी शुक्रवार को अपने तैनाती स्थल पर काली पट्टी बांध विरोध किया है। प्रांतीय चिकित्सा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. केपी सिंह की अगुवाई में डाॅक्टरों ने काली पट्टी बांध कर विरोध कर सीएमओ से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि बीते दिनों पश्चिम बंगाल में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म बाद आरोपी ने निर्मम हत्या दी। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। इस दौरान डॉ. राजेश द्विवेदी, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. प्रकाश चौधरी, डॉ विपिन शुक्ला, डॉ. राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद