फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Protested against online presence, submitted memorandum

Maharajganj News: ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध कर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Sat, 06 Dec 2025 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Protested against online presence, submitted memorandum
महराजगंज/फरेंदा/निचलौल। ऑनलाइन उपस्थिति के खिलाफ शुक्रवार को ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी लामबंद रहे। सदर, मिठौरा, फरेंदा, नौतनवा, लक्ष्मीपुर, परतावल समेत सभी विकास खंड में सचिवों ने धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित अनुरोध पत्र बीडीओ को सौंपा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के बैनर तले सचिवों का ऑनलाइन उपस्थिति के खिलाफ चल रहा विरोध शुक्रवार को भी जारी रहा। सदर ब्लॉक परिसर में आयोजित धरना प्रदर्शन में ग्राम विकास अधिकारी राजेश सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी बनने के लिए योग्यता तो इंटरमीडिएट तक तय है, लेकिन हम लोगों से काम अधिक योग्यता का लिया जा रहा है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं मूल विभागीय कार्य की जगह हमसे अन्य विभाग भी काम ले रहे हैं। फार्मर रजिस्ट्री से लेकर गोवंश के बाद अब कुत्ता, बिल्ली, बंदर तक पकड़ने तक का कार्य लिया जा रहा है। अब हम लोगों पर ऑनलाइन उपस्थिति थोपी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्र प्रकाश गुप्ता ने कहा कि हमारे संवर्ग के अन्य विभागों में भी कर्मचारी तैनात हैं। ऑनलाइन उपस्थिति हमारे लिए ही क्यों प्रभावी कराई जा रही है। रामपाल यादव ने कहा कि जब तक यह व्यवस्था एक समान सभी विभागों के लिए नहीं लागू की जाती तब तक यह हमें स्वीकार नहीं है।

हम इसकी खिलाफ़त करते रहेंगे। इस अवसर पर फिरोज आलम, रीतू पटेल, सुनीता केशरी, प्रियंका पटेल, विष्णु प्रिया दूबे, सुमन, सबीहुल कमर सहित अन्य धरने में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed