फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Protested against NPS and UPS by wearing a black band on their arms.

Maharajganj News: बांह पर काली पट्टी बांध एनपीएस, यूपीएस का किया विरोध

Thu, 05 Sep 2024 07:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 05 Sep 2024 07:15 PM IST
विज्ञापन
Protested against NPS and UPS by wearing a black band on their arms.
महराजगंज। अटेवा एनएमओपीएस के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने एनपीएस और यूपीएस के विरोध में बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली होने तक संघर्ष का निर्णय लिया। अटेवा के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की बात दोहराई।
विज्ञापन

अटेवा के प्रदेश संगठन मंत्री राजेश जायसवाल ने कहा कि हमें एनपीएस और यूपीएस बिल्कुल स्वीकार नहीं है। हमें केवल ओपीएस चाहिए। जिलाध्यक्ष टीपी सिंह ने कहा कि यूपीएस में सरकार हमारी 10 फीसदी कटौती के संपूर्ण धन को हड़प लेना चाहती है। यह हम किसी हालत में नहीं होने देंगे। सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि 26 सितंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन में अधिक संख्या में पहुंचकर यूपीएस का विरोध जताएं। इस मौके पर एलटी संघ के जिलाध्यक्ष देवेश पांडेय, विनोद यादव, अमरेश वर्मा, रामदवन, आनंद पटेल, राजेश गुप्ता, विमलेश गुप्ता, पूजा चौधरी, अमित कुमार, रवि मणि, घनश्याम शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed