फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   protest on villegers

कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

Wed, 11 May 2016 12:33 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Wed, 11 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
protest on villegers
ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : ‌अमर उजाला
कोटे का राशन को कालाबाजारियों को बेचते रंगे हाथ पकड़े गए कोटेदार के खिलाफ ठूठीबारी कोतवाली पुलिस की ओर से कार्रवाई न किए जाने से नाराज गड़ौरा के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने कहा है कि गांव का कोटेदार गरीबों के हिस्से का राशन तस्करों को बेच देता है। सोमवार को दो साइकिलों पर लदा चार बोरा राशन नेपाल ले जाते समय गांव वालों ने पकड़ा और ठूठीबारी कोतवाली  पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


मामले से जिलापूर्ति अधिकारी को भी अवगत कराया गया।  बावजूद इसके कोटेदार के रसूख के चलते अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक व ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो कोटेदार के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जायेगा। प्रदर्शन करने वालो में  हरीलाल, बंधन, भभूती, हरिहर, विनोद, रमकी देवी, तारा देवी, रमावती, शोभा, फूलपत्ती व  अनिता देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed