{"_id":"643ed66a80da5cd5ee070336","slug":"protest-of-congress-leaders-for-ticket-maharajganj-news-c-7-1-130863-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: टिकट न मिलने नाराज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: टिकट न मिलने नाराज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया
Tue, 18 Apr 2023 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 18 Apr 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया, संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। नगर निकाय चुनाव में पार्टी से टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ता पार्टी के जनप्रतिनिधियों पर अपना गुस्सा उतार रहे हैं। लोगों ने पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। आनंदनगर नगर पंचायत में कांग्रेस पार्टी के टिकट की घोषणा होते ही विरोध के सुर तेज हो गए हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अयूब, रविंद्र श्रीवास्तव व विनीत मणि ने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध किया।
नगर पंचायत आनंदनगर में कांग्रेस पार्टी से मोहम्मद अयूब ने कहा कि वर्ष 1997 से स्वयं व पत्नी तनवीर पार्टी की सक्रिय सदस्य रहीं। नगर निकाय के चुनाव के टिकट बंटवारे में पार्टी ने गाइडलाइन के विपरीत दूसरे पार्टी को छोड़कर आए व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया गया, जो कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय है।
रविंद्र श्रीवास्तव ने कहा पार्टी के सक्रिय सदस्यों के साथ विश्वासघात किया गया है। इसका परिणाम पार्टी के प्रत्याशी को विरोध से चुकाना पड़ेगा। विनीत मणि ने कहा काफी दिनों से पार्टी की सेवा करते हुए कांग्रेस के योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य करता रहा। लेकिन नगर निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है।