{"_id":"5d6ac0f88ebc3e93d76c311e","slug":"protest-maharajganj-news-gkp319764997","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भिसवा के ग्रामीण।
- फोटो : MAHARAJGANJ
कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
डीएम को ज्ञापन देकर ग्रामीणों ने की कोटा निरस्त करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत भिसवा (कोदइला) के ग्रामीणों ने गांव के कोटेदार के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कोटेदार का कोटा निरस्त करने की मांग की।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा है कि कोटेदार का कोटा निलंबित है, मगर कोटेदार गांव वालों से हस्ताक्षर बनवा रहा है। कोटेदार किसी भी तरह से अपना कोटा बहाल कराना चाहता है। आरोप लगाया है कि इसके लिए कोटेदार व उसके परिवारीजन तरह -तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। कुछ लोगों को परेशान करने की साजिश भी रची जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार द्वारा आए दिन उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करता है। डीएम को ज्ञापन देने वालों में सावित्री देवी, पुनीता, विजय शंकर, भानमती, मेवाती, कलावती, कौशिल्या, बरसाती, खुशबूनिशा, जैतुननिशा, दुर्गावती, सुमित्रा आदि शामिल थीं।