फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   protest in congress

कांग्रेसियों ने धरना देकर विरोध जताया

Tue, 01 Jun 2021 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
protest in congress
कांग्रेसियों ने धरना देकर विरोध जताया
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में धरना देकर कार्यकर्ताओं ने सरकार को आड़े हाथों लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दोपहर में कार्यालय परिसर में धरना देकर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी को बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही बारहवीं की परीक्षा बिना टीकाकरण कराए न कराने की मांगी की। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ गुस्से का इजहार किया।
जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। महंगाई बढ़ती जा रही है। समाज के हर वर्ग के लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा मंत्री ने कोरोना काल में अपने भाई को विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त करा दिया। भ्रष्टाचार का इससे बडा उदाहरण क्या हो सकता है। इस दौरान आलोक प्रसाद, सच्चिदानंद पांडेय, विधिनारायण वर्मा, प्रमोद पांडेय, गोपाल शाही, श्रीराम सहानी, चंद्रिका, प्रदीप, असलम, अजय सिंह, घनश्याम, शेषमणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश पाल के नेतृत्व में सोमवार को राजीव नगर वार्ड स्थित उनके कैंप कार्यालय पर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री सतीश चंद द्विवेदी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने धरना देकर आवाज बुलंद की। इस दौरान अरविंद कुमार, जग्गू प्रसाद, इनायत खान, रेनू गुप्ता, रामसूरत पटेल, वसी अहमद, आफताब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरेंदा में वर्चुअल धरना के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव त्रिभुवन नरायन मिश्र ने बेसिक शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान भरतभुआल चौधरी, रमेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, प्रदीप चौरसिया, रामस्वरूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed