फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   protest in colectrate

फर्जी मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई पर अड़े

Thu, 31 Mar 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
protest in colectrate
कलेक्ट्रेट परिसर में धरना पर बैठे भाकियु पदाधिकारी।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
फर्जी मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई पर अड़े
विज्ञापन

फार्मेसी एंड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन एवं भाकियू ने दूसरे दिन भी दिया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। विभागीय अनियमितता के विरोध में जिले के फार्मेसी एंड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन एवं भाकियू के पदाधिकारियों ने दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि मामले में दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि जिले में तमाम मेडिकल स्टोर फर्जी दस्तावेज पर संचालित कराए जा रहे हैं। इन फर्जी मेडिकल स्टोरों का नियमित निरीक्षण किया जाता है, लेकिन इन पर कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती है। इसकी सूचना पूर्व में भी दी गई थी, लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे गंभीर मामले की जबतक जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होती, धरना जारी रहेगा। फार्मेसी एवं फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने कहा कि जिले में खाद्य सुरक्षा व औषधि विभाग की देखरेख में 1200 मेडिकल स्टोर संचालित हैं। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे भी मेडिकल स्टोर हैं, जो फर्जी दस्तावेज के आधार पर चल रहे हैं। जिम्मेदारों ने व्यक्तिगत लाभ के चक्कर में पड़कर मनमाने तौर पर लाइसेंस निर्गत किया।
विज्ञापन

लाइसेंस में गड़बड़ी होने के कारण यह मेडिकल स्टोर पोर्टल पर पंजीकृत नहीं हो रहे हैं। ऐसे में सभी मामलों पर जांच कर कार्रवाई करें। इस मौके दिनेश गुप्ता, रितेश यादव, मनोज आलम, सददाम हुसैन, शशि शंकर शुक्ला, शेष मणि, अमरजीत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed