{"_id":"6ae264f05a854b90090bbc73","slug":"protest-held-at-mithaura-chc-over-five-point-list-of-demands-warning-of-a-work-boycott-issued-maharajganj-news-c-206-1-mhg1035-188112-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मांगें पूरी नहीं हुईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगी आशा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मांगें पूरी नहीं हुईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगी आशा कार्यकर्ता
विज्ञापन
मिठौरा। अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को आशा कार्यकर्ता व आशा संगिनी ने मिठौरा सीएचसी पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के जरिये सीएम को संबोधित ज्ञापन सीएचसी प्रभारी को सौंपा। इस मौके पर आशा कार्यकर्ता व आशा संगिनी ने एलान किया कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो वे लोग कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर चली जाएंगी।
ज्ञापन के जरिये आशा कार्यकर्ता व आशा संगिनियों ने कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, कोरोना महामारी के दौरान सहयोग करने, शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने, पांच वर्ष तक के बच्चों के नियमित टीकाकरण तथा गर्भवती और धात्री महिलाओं की देखभाल जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाती हैं। इसके बावजूद उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा और सम्मानजनक मानदेय नहीं मिल रहा है।
आशा कार्यकर्ताओं ने राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी के अनुसार निश्चित मानदेय देने, दस लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और बीमा प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने, मृत आशा कार्यकर्ता एवं आशा संगिनियों के आश्रितों को नौकरी देने तथा समान वेतन और समान अधिकार सुनिश्चित करने की मांग की है। इस दौरान सीमा देवी, बबिता, सरिता, माया, मेवाती सहित दर्जनों उपस्थित रहीं।