फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   protest for road

Maharajganj News: भुगतान के बाद भी सड़क न बनने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 10 Apr 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 10 Apr 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
protest for road
क्षेत्र पंचायत सदस्य ने बीडीओ से की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। क्षेत्र के बजहा उर्फ अहिरौली गांव में बगैर सड़क का निर्माण कार्य कराए ही रकम भुगतान करने का मामला सामने आया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को गांव के मुख्य मार्ग पर जहां जिम्मेदारों के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया, वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य ने मामले की शिकायत खंड विकास अधिकारी से कर जांच कर कार्रवाई की मांग की।

आक्रोशित ग्रामीण रामायण शर्मा, रियाजुद्दी अंसारी, हसमुल्लाह, सिमिरीखा, मुहर्रम, परसन गुप्ता, साकिर अली, हरेंद्र गुप्ता आदि ने कहा कि बजहा उर्फ अहिरौली और बजही गांव के सिवान में जलालुदीन के घर से मुबारक के घर तक जिम्मेदारों ने पंचायती राज विभाग से आरसीसी सड़क निर्माण के लिए फरवरी माह में ही एक फर्म के नाम से 8,80,060 रुपये का भुगतान करा लिया है। जबकि अभी तक उक्त सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों को उस सड़क से गुजरने में काफी परेशानी हो रही है। खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर कुशवाहा ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य बबलू गौतम से मामले की जानकारी मिली है। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed