फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   protest against the incident in shahjahanpur

शाहजहांपुर की घटना के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 20 Oct 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
protest against the incident in shahjahanpur
न्यायालय परिसर में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : MAHARAJGANJ
शाहजहांपुर की घटना के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

एसडीएम को पत्र सौंपकर आश्रितों को 50 लाख मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग
महराजगंज। शाहजहांपुर स्थित कोर्ट में अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह की गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में बुधवार को महराजगंज, नौतनवां, फरेंदा, निचलौल में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र के संबंधित अधिकारी को पत्र सौंपकर अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एडवोकेट प्रोटेशन एक्ट लागू करने तथा आश्रितों को नकद मुआवजा एवं सरकारी नौकरी देने की मांग की।
महराजगंज में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि सिविल कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जाय। न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की अनिवार्य चेकिंग की जाय। असलहाधारी व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाय। एडवोकेट प्रोटेक्शन ऐक्ट तत्काल लागू किया जाय।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश चंद्र त्रिपाठी एवं सचिव राजेश कुमार चौधरी ने कहा कि शाहजहांपुर में अधिवक्ता के साथ घटित घटना अत्यंत निंदनीय है। आए दिन अधिवक्ताओं के साथ की जा रही बर्बरता को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मांग की कि अधिवक्ताओं के हित में तत्काल प्रभाव से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। मृतक भूपेंद्र सिंह तथा इस तरह की घटनाओं में जान गंवाने वाले समस्त अधिवक्ताओं के आश्रितों को 50 लाख रुपये नकद मुआवजा एवं घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मुहैया कराई जाए। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश उपाध्याय, सुधीर शुक्ला, मनोज सिंह, प्रभाकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार शाहजहांपुर के जिला न्यायालय में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या के विरोध में बुधवार को अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम अभय कुमार गुप्ता को सौंपा। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद मिश्र, मंत्री अनिल मौर्य, अरविंद उपाध्याय आदि मौजूद रहे। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी तीन सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान अध्यक्ष रामसेवक सिंह ,सचिव राघवेंद्र उपाध्याय, डॉ. मनीष चौबे ,ओमप्रकाश शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed