{"_id":"6adfbd53f7243ed9ad0f7d31","slug":"protest-against-the-appointment-of-the-vice-chair-of-the-lumbini-development-trust-maharajganj-news-c-206-1-mhg1013-187871-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लुंबिनी विकास कोष की उपाध्यक्ष की नियुक्ति के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लुंबिनी विकास कोष की उपाध्यक्ष की नियुक्ति के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल में लुंबिनी विकास कोष की उपाध्यक्ष अनी चोइंग डोल्मा की नियुक्ति को लेकर विरोध तेज हो गया है। सोमवार को काठमांडू के मैतीघर मंडला में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन कर नियुक्ति रद्द करने और नागरिकता व आर्थिक लेनदेन से जुड़े मामलों की जांच कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने नियुक्ति प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए सरकार से निर्णय की समीक्षा करने की अपील की।
प्रदर्शन में राष्ट्रीय जेनजी नागरिक अभियान, तमांग नागरिक समाज और लुंबिनी विकास कोष व गुम्बा विकास समिति बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हुए। लुंबिनी बचाओ महाअभियान के संयोजक अकरम खान और सह-संयोजक राम विकास चौधरी ने भी नियुक्ति पर आपत्ति जताई। वहीं, कपिलवस्तु-तिलौराकोट संघर्ष समिति के प्रतिनिधि राजकुमार यादव समेत अन्य लोगों ने विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शनकारियों ने अनी चोइंग डोल्मा से जुड़े नागरिकता और विदेश से आए धन के मामलों की स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की। उनका कहना है कि नियुक्ति से संबंधित सभी पहलुओं की जांच कर स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।