फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Protest against removal of electric pole, sloganeering

Maharajganj News: बिजली का पोल हटाने का विरोध, नारेबाजी

Fri, 03 Jan 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 03 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Protest against removal of electric pole, sloganeering
ठूठीबारी। शांतिनगर मोहल्ले के आबादी क्षेत्र से पोल शिफ्टिंग को लेकर बृहस्पतिवार को नए पोल लगाने पहुंचे बिजली विभाग के एसडीओ व जेई को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

विरोध को देखते हुए शिफ्टिंग कार्य पर सहमति नहीं बन पाई, जिसके बाद अधिकारियों ने कार्य को बंद कर टीम वापस चली गई। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
शकीला, हुस्ना खान, संपाती साहनी, संदीप कसेरा, जय निगम, सुरेंद्र द्विवेदी, गुड्डू मिर्जा, कन्हैया प्रसाद, निजामुद्दीन, रतन कसेरा, रहीम, महेश कुमार, गोपी चंद, विवेक कुमार, प्रकाश, वीरेंद्र ने बताया की करीब 30 साल से संचालित 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार को हटाया जा रहा है।
विज्ञापन

हाईटेंशन तार हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है, जबकि इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों माल वाहक वाहन सहित हजारों लोगों का आवागमन होता है। इससे हादसे का खतरा बढ़ जाएगा। ग्रामीणों ने मांग किया कि हाईटेंशन तार को पहले की तरह रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी सूरत में नई लाइन का कार्य नहीं होने दिया जाएगा। एसडीओ आशीष बिष्ट ने बताया कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया। समाधान होने के बाद कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed