फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Property owners paying house tax and water tax will receive a 10 percent discount.

Maharajganj News: गृहकर एवं जलकर जमा करने वाले भवन स्वामियों को मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट

Fri, 21 Aug 2026 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Property owners paying house tax and water tax will receive a 10 percent discount.
नगर पालिका बनाएगी वर्किंग वूमेन हॉस्टल, बोर्ड की बैठक में बनी सहमति
विज्ञापन

सड़क और नाली से हटेगा अतिक्रमण, आईआईटी और नीट में सफल छात्रों को किया जाएगा सम्मानित
एक अप्रैल 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक गृहकर और जलकर का बिल जमा करने वालों को मिलेगी छूट
महराजगंज। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक बृहस्पतिवार को अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल की अध्यक्षता में निर्धारित एजेंडे के अनुसार हुई। राष्ट्रगान के बाद प्रधान लिपिक बैकुंठ यादव ने अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार की मौजूदगी में पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई। सदस्यों ने सर्वसम्मति से पिछली कार्यवाही की पुष्टि करते हुए नए एजेंडे पर चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से वर्किंग वूमेन हॉस्टल बनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन तीन सितंबर को कराने का प्रस्ताव रखा गया। सभासद सिद्धार्थनाथ शुक्ल ने प्रस्ताव रखा कि समारोह में आईआईटी और नीट में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाए, प्रस्ताव पर सहमति बनी। सभासद सदरे आलम ने दुर्गा मंदिर, रामजानकी मंदिर और आजाद नगर के मंगलवाली बाजार में वाटर कूलर लगवाने का प्रस्ताव रखा। वहीं सभासद लालजी गुप्ता ने चिउरहां नहर चौराहे और नेहरू नगर स्थित दुर्गा मंदिर के पास हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग रखी। सदस्यों ने दोनों प्रस्तावों पर सहमति जताई।
विज्ञापन

बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के ब्याज और अधिभार से गृहकर एवं जलकर को मुक्त करने का निर्णय लिया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 में एक अप्रैल 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक गृहकर और जलकर का बिल जमा करने वाले भवन स्वामियों को 10 प्रतिशत की छूट देने पर भी सर्वसम्मति से मुहर लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद जितेंद्र कुमार ने सभी वार्डों में सड़क और नाली पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण आवागमन के साथ जलनिकासी की समस्या भी उत्पन्न होती है। बैठक में नगर पालिका क्षेत्र में सुरक्षित और उपयुक्त स्थान पर वर्किंग वूमेन हॉस्टल बनाने का भी निर्णय लिया गया। इसके लिए शासन से धनराशि प्राप्त कर निर्माण कराने की बात कही गई। इसके अलावा नगर पालिका में निर्धारण सूची में संशोधन और परिवर्धन मानक उपविधि, 2025 लागू करने का निर्णय लिया गया।
नामांतरण के मामलों में पारदर्शिता के लिए दो स्थानीय समाचार पत्रों में एक साथ कम से कम पांच आवेदनों का प्रकाशन कराने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। आवेदक से प्रकाशन के लिए केवल दो हजार रुपये लिए जाएंगे, जबकि शेष धनराशि निकाय की निधि से वहन की जाएगी।

बैठक में सभासद दीपक, ब्रजकिशोर सिंह, जनिता पासवान, गाेरखनाथ, राजेंद्र गौतम, ऋषिकेश पटेल, दुर्गावती पांडेय, बृजेंद्र पटेल, राहुल पांडेय, राणा पटेल, प्रमिला, मुरारी लाल निगम, जगदीश निषाद, अभय जायसवाल, राजीव द्विवेदी और मेवालाल सहित अन्य सभासद व नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed