फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Projects worth crores coming on ground, 2500 people will get employment

Maharajganj News: धरातल पर उतर रहे करोड़ों के प्रोजेक्ट, 2500 लोगों को मिलेगा रोजगार

Tue, 13 Feb 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 13 Feb 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Projects worth crores coming on ground, 2500 people will get employment
बनकर तैयार हुआ मेडिकल कालेज का भवन।
महराजगंज।
विज्ञापन

आने वाले कुछ महीनों में कई परियोजनाएं जिले में विकास के नए आयाम स्थापित करेंगी। पर्यटन विकास के साथ चिकित्सा शिक्षा समेत कई अन्य क्षेत्रों में होने वाले निवेश से न सिर्फ लोगों को सहूलियत मिलेगी बल्कि रोजगार के हजारों अवसर भी पैदा होंगे।
बीते साल ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में निवेश के लिए करार करने वाले 110 में 15 कारोबारियों को 19 फरवरी को लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 में आमंत्रित किया गया है। ये वह कारोबारी हैं जो 10 करोड़ या इससे अधिक की परियोजनाओं पर यहां निवेश किए हैं। इसमें होटल-रिसॉर्ट, अस्पताल, उद्योग-धंधे शामिल हैं। पर्यटन क्षेत्र से ज्यादा निवेशकों ने रुचि ली है, जिसका काफी फायदा स्थानीय लोगों को होगा।
विज्ञापन

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए जिन निवेशकों को लखनऊ आमंत्रित किया गया है उनमें शांति फाउंडेशन का नाम शामिल है। संस्था पीपीपी मोड पर मेडिकल कालेज बना रही है, यह अपने अंतिम चरण में है। इस पर 300 करोड़ का निवेश हुआ है। इसमें 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसी तरह से गुडविल फर्नीचर उद्योग की ओर से पर्यटन क्षेत्र में 10 करोड़ निवेश हुआ है। रिसॉर्ट बनकर तैयार है। फाइनल टच दिया जा रहा है। उद्यम विभाग के अनुसार, 112 इकाइयों पर 695.20 करोड़ का निवेश हुआ है। इसमें 5691 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन निवेशकों को लखनऊ किया गया आमंत्रित
विनय श्रीवास्तव, राजेंद्र जायसवाल, प्रेम सागर, बृजेश कुमार जायसवाल, पवन कुमार जायसवाल, राकेश कुमार गुप्ता, एश्वर्या गुप्ता, गौरीशंकर गुप्ता, विकास कुमार गुप्ता, फूलचंद अग्रवाल, विजय नाथ मिश्रा, ओमप्रकाश गुप्ता के नाम शामिल हैं।

राइस मिल ट्रेड निवेशकों की पहली पसंद

जिले में निवेश में रुचि लेने वाले 143 निवेशकों में 62 ने राइस मिल लगाने के लिए करार किया है। होटल व फ्लोर मिल के लिए 11-11, हास्पिटल व डेयरी के लिए छह-छह, फर्नीचर उद्योग में चार, एथेनाल, वेयर हाउस, शिक्षा व ईंट व्यवसाय में तीन-तीन , प्लास्टिक व स्टील ट्रेड में दो-दो तथा फर्टिलाइजर, सोलर प्लांट, पोल्ट्री, हाउसिंग, गुड़, टेक्सटाइल्स के क्षेत्र में एक-एक एवं 21 अन्य ट्रेड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed