फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Project director arrived to investigate villagers' complaint

Maharajganj News: ग्रामीणों की शिकायत पर जाँच करने पहुंचे परियोजना निदेशक

Sun, 02 Feb 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 02 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Project director arrived to investigate villagers' complaint
लक्ष्मीपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत हथियागढ़ में शनिवार को ग्रामीणों की शिकायत पर परियोजना निदेशक जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ पहुंचकर स्थलीय जांच किया। अधिकारियों ने ग्राम सभा के सचिव और प्रधान को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी। सफाईकर्मी सुनीता एवं शिवम चौरसिया को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत हथियागढ़ निवासी संजय यादव, दिलीप चौधरी ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि गांव में सड़क, पीएम आवास, हैंडपंप मरम्मत, रिबोर, रास्ते पर रॉबिस कार्य में सचिव व ग्राम प्रधान काफी अनियमितता कर रहे हैं। शिकायत पत्र में यह भी आरोप है कि निर्माण कार्य में धन का बंदरबांट किया जा रहा है। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर मामले की भौतिक जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने सचिव प्रमोद यादव और ग्राम प्रधान बिलायती देवी को सड़क निर्माण को गुणवत्तापूर्ण तरीके से बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रथम श्रेणी का ईंट ही प्रयोग होना चाहिए। पीडी रामदरस ने कहा कि आवास योजना में कोई भी अनियमितता नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पंचायत भवन का बाउंड्रीवाल, आरसीसी, टाइल्स, पेंटिंग्स, विद्युतीकरण की भी जांच की, जिससे कार्य संतोषजनक नहीं मिला। इस पर सचिव व प्रधान को सभी कार्यों का अभिलेख बिल बाउचर दो दिन में प्रस्तुत करने को कहा। गांव की साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed