{"_id":"61f03ad7091c9b7f3c2f9890","slug":"programs-will-be-organized-with-simplicity-maharajganj-news-gkp4249166158","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस आज, सादगी के साथ आयोजित होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस आज, सादगी के साथ आयोजित होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन

सुबह साढ़े आठ बजे सरकारी भवनों में झंडारोहण होगा, निकलेगी प्रभातफेरी
महराजगंज। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बुधवार को शहर से लेकर गांवाें तक कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए प्रभातफेरी निकाली जाएगी। सरकारी व गैर सरकारी भवनों में झंडारोहण होगा। देश की आजादी में अपने प्राणों की आहूति देने वाले अमर सपूतों को याद किया जाएगा। शहर में दुकानों पर तिरंगा सजा हुआ है। मंगलवार को आकर्षक कैप एवं बैज की खरीदारी भी लोगों ने की। सरकारी कार्यालयों में सुबह साढ़े आठ बजे तथा शिक्षण संस्थानों में सुबह 10 बजे झंडारोहण होगा।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट का गेट तिरंगे में रंगा नजर आया। परिसर की आकर्षक ढंग से सजावट की गई है। कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो चुकी है। निर्धारित समय पर झंडारोहण होगा। चुनाव आचार संहिता एवं कोविड गाइड लाइन के पालन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि निर्धारित समय पर नियमों का पालन करते हुए सभी कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके लिए जिम्मेदारो को निर्देशित किया जा चुका है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। पुलिस कर्मी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक हलचल पर नजर रखे हुए हैं।
सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस लाइन में परेड
बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे सरकारी भवनों में झंडारोहण होगा। सुबह साढ़े नौ बजे से पुलिस लाइन में परेड होगी। सुबह दस बजे से सभी शिक्षण संस्थानों में झंडारोहण होगा तथा विविध कार्यक्रम के साथ प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। सुबह 11 बजे स्व. शिब्बन लाल सक्सेना की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। दोपहर एक बजे विशुनपुर गबड़ुआ के शहीद स्मारक पर सदर तहसीलदार तथा निचलौल शहीद स्मारक स्थल पर एसडीएम निचलौल की ओर से माल्यार्पण किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक व बीएसए की देखरेख में दोपहर ढाई बजे से एनसीसी, स्काउट-गाइड की ओर रूट मार्च किया जाएगा।