फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Procession started in Pharenda town, echoing Jaishree Ram

Maharajganj News: फरेंदा कस्बे में निकली शोभायात्रा, गूंजा जयश्री राम

Sun, 07 Jan 2024 07:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 07 Jan 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
Procession started in Pharenda town, echoing Jaishree Ram
फरेंदा। श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर रविवार को फरेंदा कस्बे के बरदहिया बाजार में पूजन के बाद शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। श्रीराम के जयकारे के साथ नगर का भ्रमण किया। इससे पूरा कस्बा भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन


फरेंदा कस्बे में आयोजित कार्यक्रम में श्रीराम की प्रतिमा पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह व विधायक ऋषि त्रिपाठी ने आरती-पूजन कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा नगर के छतरी चौराहे से होते हुए आंबेडकर तिराहा, मिल गेट, स्टेशन रोड होते हुए विष्णु मंदिर तिराहा का भ्रमण किया। यात्रा में महिलाएं व युवतियां सिर पर कलश लेकर श्रीराम के जयकारे लगा रही थीं।
विज्ञापन

डीजे की धुन पर युवा थिरक रहे थे। पूरे कस्बे को केसरिया रंग से सजाया गया था। भक्तों की सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। साथ ही एनसीसी कैडेट्स भी लगे रहे। दूर-दराज से लोग हाथों में श्रीराम के पोस्टर व झंडे लेकर शोभायात्रा में पहुंचे थे। शोभायात्रा के दौरान मार्ग पर आवागमन ठप रहा। कस्बे में चार पहिया वाहन के आवागमन पर रोक लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरदहिया बाजार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि अयोध्या में भव्य श्रीराम का मंदिर बन रहा है, जिससे पूरा हिंदू समाज गौरवांवित है। हिंद समाज के तमाम नेताओं का सपना था कि भव्य राम मंदिर बने जो अब पूरा हो रहा है। 22 जनवरी को श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर पूरा देश उत्साहित है। इसको लेकर पूजित अक्षत व निमंत्रण बांटने का कार्य सभी लोग कर रहे हैं। क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख मिथलेश ने कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर काफी इंतजार के बाद आया है। इसको देखने के लिए कई लोगों ने अपनी कुर्बानी दी है।

22 जनवरी को सभी लोग अपने घरों में अखंड ज्योति जलाकर दीपोत्सव मनाएं। कार्यक्रम को विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष परमात्मा अग्रहरि, नगर अध्यक्ष विजय लक्ष्मी जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल, प्रवीन, चंद्रप्रकाश मिश्र, धर्मेद्र अग्रहरि, सगुण श्रीवास्तव, वेद प्रकाश राय आदि ने संबोधित किया। इस दौरान मुकेश जायसवाल, विवेका पांडेय, बबलू गुप्ता, ओमप्रकाश पांडेय, हरिश्चंद पांडेय, प्रमोद तिवारी, प्रदीप कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed