फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Problems of consumers increased due to arbitrariness of electricity corporation

Maharajganj News: बिजली निगम की मनमानी से उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

Thu, 19 Oct 2023 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Problems of consumers increased due to arbitrariness of electricity corporation
कोई बिजली बिल सुधार कराने तो कोई मीटर बदलवाने के लिए लगा रहा चक्कर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

निचलौल। विद्युत उपकेंद्र से जुड़े विद्युत उपभोक्ता इन दिनों जहां बिजली संकट से जूझ रहे हैं, वहीं बिजली निगम की मनमानी ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। कोई अधिक बिजली बिल आने की वजह से सुधार कराने को परेशान है, तो कोई खराब मीटर बदलवाने के लिए दफ्तरों का चक्कर काट रहा है। इतना ही नहीं लंबी दूरी तय कर उपकेंद्र पर आने वाले उपभोक्ताओं की समस्याओं का कोई सुनने वाला भी नहीं है।

यह सब नजारा बुधवार को कस्बे के विद्युत उपकेंद्र पर देखने को मिला। बरोहिया निवासी प्रेमचंद गुप्ता ने विभाग के जिम्मेदारों को शिकायत पत्र देकर बताया है कि वह विद्युत उपकेंद्र में आवेदन देकर बिजली कनेक्शन लिया है। जिसका बिजली बिल गलत आ रहा है। सुधार करने के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। वहीं, कनेक्शन जांच के दौरान अत्यधिक बिजली बिल दिखने पर उनका कनेक्शन काट दिया जाता है।
विज्ञापन


परागपुर निवासी उमाशंकर निवासी ने कहा कि उनका भी बिजली बिल गलत आ रहा है, जिसकी शिकायत विभाग में की है। मीटर की जांच भी हो चुकी है, लेकिन अभी तक उनका बिजली बिल का सुधार नहीं हो सका है। जबकि जांच के दौरान अत्यधिक बिल दिखने पर कनेक्शन काट दिया जाता है। ओडवलिया निवासी रामनारायण ने कहा कि उनका बिजली बिल मीटर रीडिंग के मुताबिक नहीं आ रहा है। जिसे ठीक कराने के लिए विभाग में लिखित शिकायत दी थी। जिसकी स्थलीय जांच भी कराई जा चुकी है, लेकिन उनका गलत बिजली बिल का अभी तक सुधार नहीं हो सका है। डर है कि जांच के दौरान अत्यधिक बिजली बिल दिखाने पर उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुसहर बस्ती जलागम टोला निवासी कुशमावती देवी ने कहा कि उनका मीटर काफी दिनों से खराब पड़ा है। ठीक कराने के लिए कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक सुधार नहीं हो सका है। अब अत्यधिक बिजली बिल दिखा रहा है। जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई है।


-----------------------
ऑनलाइन सिस्टम में है गड़बड़ी
विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ आशीष बिष्ट ने कहा कि बीते दो माह से ऑनलाइन सिस्टम में गड़बड़ी की वजह से बिजली बिल सुधार करने में दिक्कत आ रही है। इसे सुधार होने में अभी भी करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है। जांच के दौरान कटे बिजली कनेक्शन को उपभोक्ताओं से कुछ धनराशि जमा कराकर कनेक्शन जोड़वा दिया जा रहा है। बिल रिवीजन के दौरान जमा धनराशि को जोड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed