फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   problems in primary schools

महाराजगंज: कहीं जमीन पर, कहीं जर्जर भवन में पढ़ रहे बच्चे

Fri, 10 Feb 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 10 Feb 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
problems in primary schools
बनकटी प्राथमिक विदयालय में जमीन पर बैठकर पढ़ते छात्र, संवाद
आनंदनगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। आनंदनगर नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों की हालत काफी दयनीय है। विद्यार्थी जर्जर भवन में जमीन पर बैठ कर पढ़ने के लिए मजबूर हैं। विद्यालय में बुनियादी सुविधाएं भी बदहाल हैं। पेयजल की समस्या तो है ही चहारदीवारी भी क्षतिग्रस्त है। परिषदीय विद्यालय के ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार से बच्चों के ऊपर हमेशा खतरा मंडराता रहता है। क्षेत्र के दो विद्यालयों की पड़ताल में यह हकीकत सामने आई।

स्कूल एक
प्राथमिक विद्यालय बनकटी में कुल पंजीकृत विद्यार्थी 114 हैं। इनमें 87 उपस्थित रहे। विद्यालय की चहारदीवारी गिर गई है। परिसर में लगे दो इंडिया मार्क हैंडपंप में एक खराब है। विद्यालय का भवन काफी जर्जर हालत में था। प्रधानाध्यापक पूनम पांडेय ने बताया कि विद्यालय का भवन तोड़कर बनने जा रहा है।
विज्ञापन


स्कूल दो
कंपोजिट विद्यालय फरेंदा खुर्द के प्राथमिक विद्यालय में पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या 266 है। इनमें से 176 उपस्थित मिले। विद्यालय के ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार से विद्यार्थियों को काफी खतरा है। तार के नीचे लगा सेफ्टी गॉर्ड भी टूटकर लटक रहा है। प्रधानाध्यापक स्वप्निल गुप्ता ने बताया कि हाइटेंशन तार के बारे में कई बार विभागीय अधिकारियों के साथ डीएम को जानकारी दी गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
विद्यालयों को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। समस्याओं का समाधान किया जाएगा। हाइटेंशन तार के बारे में उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।
-पिंगल प्रसाद राणा, खंड शिक्षाधिकारी, फरेंदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed