फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   problems create in vaccination

टीकाकरण के लिए धूप में घंटों करना पड़ा इंतजार

Mon, 02 Aug 2021 09:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
problems create in vaccination
बनकटी टीकाकरण केंद्र पर लगी भारी भीड़ - फोटो : MAHARAJGANJ
टीकाकरण के लिए धूप में घंटों करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में महिला अस्पताल के अलावा सीएचसी, पीएचसी पर कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए केंद्रो पर लंबी कतार लग रही है। लोग धूप में घंटों अपनी बारी के इंतजार में खड़े रहे। लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात रही। सोमवार महिला अस्पताल के अलावा फरेंदा क्षेत्र के सात केंद्रों पर टीका लगावाने के लिए भीड़ सुबह 9 बजे से ही लगनी शुरू हो गई। जिले में 10,751 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार को सात केंद्रों में सीएचसी बनकटी पर तीन केंद्र, लेजार महदेवा, पुराना अस्पताल आनंदनगर, प्राथमिक विद्यालय रहमान मार्केट, उपकेंद्र रतनपुर खुर्द केंद्र पर करीब 14 सौ लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। केंद्रों पर टीका लगावाने के लिए भारी भीड़ सुबह से ही लग जा रही है। जहां पर लोगों को तीन से चार घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे रमेश, श्याम, मोहन, सुरेंद्र, अमरावती, अयोध्या, कौशिल्या, सूरज कुमार सहित कई लोगों ने बताया कि कोरोनारोधह टीका लगावाने के लिए पहुंचे थे। भीड़ लगने के कारण टीकाकरण में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। अधीक्षक डॉ. अग्रेस सिंह ने बताया कि भीड़ को देखते हुए मंगलवार से केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जिससे लोगों को दिक्कत न हों। कोठीभार प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा बाजार में टीकाकरण के लिए सुबह 8 बजे से लाइन लग गई। वैक्सीन पहुंचने में देरी होने से टीकाकरण 11 बजे शुरू हुआ। महिलाएं पंजीकरण कतार में छोटे बच्चों को गोद में लेकर इंतजार करती रही। ग्राम सबया निवासी सुनीता, बासमती, फूल बदन, राजू, इस्लाम अली ने बताया शुक्रवार व शनिवार को पंजीकरण कराकर सोमवार की सुबह से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ईश्वर चंद विद्यासागर ने कहा कि 600 डोज उपलब्ध है। जिनका पंजीकरण है उनको टीका लगाया गया।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां में सुबह साढ़े दस बजे से टीकाकरण शुरू हुआ। यहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वालों को ही टीका लगाया गया। जिनका रजिस्ट्रेशन होने के बाद भी स्लॉट बुक नहीं था उनका टीकाकरण नहीं हुआ। सीएचसी नौतनवां में 300 लोगों का टीकाकरण हुआ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां में 100 लोगों को तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पैसिया बाबू में 200 लोगों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला
महराजगंज। जिले में सोमवार को 515 सैंपल जांच के लिए भेजा गया। कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। अब तक कुल 12,380 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। जिसमें सक्रिय केस सात है। अब तक मरने वालो की संख्या 136 है। वहीं 12,238 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 अस्पताल में इन दिनो कोई मरीज भर्ती नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed