{"_id":"6b0c851896d2980751079f15","slug":"dm-inspects-electoral-roll-revision-drive-maharajganj-news-c-206-1-mhg1039-190286-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
महराजगंज। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2027 के तहत रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सदर पहुंचकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों से नए मतदाताओं के पंजीकरण और फार्म-06 प्राप्त होने की प्रगति की जानकारी ली।
डीएम ने कहा कि अभियान का उद्देश्य निर्वाचक नामावली को शुद्ध और समावेशी बनाना है। इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं, नवविवाहिताओं और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र लोगों का पंजीकरण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने विशेष अभियान के दौरान सभी बीएलओ को निर्धारित समय पर बूथों पर उपस्थित रहने और पात्र लोगों को फार्म-06 भरने में सहयोग देने के निर्देश दिए। प्राप्त आवेदनों का समय से सत्यापन और ऑनलाइन फीडिंग कराने के साथ मतदाता सूची की त्रुटियों में सुधार पर भी जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान बीएलओ दिव्या रानी, इम्तियाज, अफसाना, गौरी शंकर और कृष्ण मणि पटेल मौजूद रहे।