फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Priyanka wins the painting competition and the speech competition.

Maharajganj News: भाषण प्रतियोगिता में सायदा पेंटिंग में प्रियंका ने बाजी मारी

Sun, 18 Jan 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Priyanka wins the painting competition and the speech competition.
जनपद स्तरीय परिवहन पाठशाला के विजेता। 
महराजगंज। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जनपद स्तरीय जागरूकता प्रतियोगिता शनिवार को जीजीआईसी धनेवा में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में 29 राजकीय माध्यमिक के साथ 40 स्कूलों से बच्चों ने प्रतिभाग किया। भाषण, पेंटिंग व नुक्कड़ नाटक के जरिये सड़क नियमों के प्रति बच्चों ने अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। विजेताओं के खाते में परिवहन विभाग पुरस्कार स्वरूप धनराशि भेजेगा।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में कुल 40 प्रतिभागियों ने सड़क नियमों के ज्ञान को भाषण के रूप में प्रस्तुत किया। इसमें सर्वाधिक उम्दा भाषण हाजी अजहर खां इंटर कॉलेज उसका की छात्रा नूर सायदा का रहा। सायदा ने अपने भाषण में यह समझाने का प्रयास किया सड़क नियम तोड़कर लोग अपना ही नहीं दूसरों का जीवन भी खतरे में डालते हैं।
विज्ञापन

शिवनारायण इंटर कॉलेज सबया के अमरनाथ को द्वितीय और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की अंशिका को तीसरा स्थान मिला। हाजी अजहर कॉलेज उसका की प्रियंका विश्वकर्मा ने पेंटिंग में यातायात नियमों का क्रमशः रुपांतरण पेंटिंग के जरिये दर्शाकर पहला पुरस्कार हासिल किया। जीजीआईसी आनंद नगर की सना सैय्यद ने दूसरा और जीजीआईसी धनेवा की कनकलता ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे रोचक प्रतियोगिता नाटक जेब्रा क्रासिंग में दिखी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नौतनवां की बेटियों ने इस प्रस्तुति से पहला स्थान हासिल किया। नाटक से यह बताने का प्रयास किया गया कि छोटे शहर में जहां जेब्रा क्रॉसिंग नहीं हैं, वहां पैदल यात्री सड़क कैसे पार करें। दूसरा स्थान जीजीआईसी आनंद नगर व तीसरा जीजीआईसी धनेवा की बेटियों ने हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed