फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Private bus operators beat up roadways employees, complain

Maharajganj News: प्राइवेट बस संचालक करते हैं रोडवेज कर्मचारियों से मारपीट, शिकायत

Tue, 24 Oct 2023 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Private bus operators beat up roadways employees, complain
भारत-नेपाल की सीमा से सटे सोनौली बस स्टेशन के पास प्राइवेट वाहन भरते हैं सवारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महाराजगंज। भारत-नेपाल की सीमा से सटे सोनौली बस स्टेशन के पास प्राइवेट वाहन सवारी भरते हैं। मना करने पर रोडवेज बस कर्मचारी से मारपीट पर करने लगते हैं। स्टेशन के पास इन प्राइवेट वाहनों को लगने से रोडवेज को हर महीने लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। सोनौली डिपो के एआरएम ने पुलिस से इस संबंध में शिकायत की है।

जानकारी के अनुसार, सोनौली बस स्टेशन में प्राइवेट बस संचालक दबंगई पर उतर आए हैं। रोडवेज बस स्टेशन के पास प्राइवेट वाहन नेपाल से भारत आने वाले यात्रियों को बैठा लेते हैं। रोडवेज बस के कर्मचारियों द्वारा जब इसका विरोध किया जाता है तो यह प्राइवेट वाहनों के चालक रोडवेज बस कर्मचारियों से मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। बस के पास लगने वाली प्राइवेट गाड़ियों की संख्या दर्जनों है। सोनौली डिपो के एआरएम नंदकिशोर चौधरी ने बताया कि स्थानीय पुलिस को समस्या के बारे में अवगत कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed