फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Principal's salary withheld for being found absent

Maharajganj News: अनुपस्थित मिलने पर प्रधानाध्यापक का रोका वेतन

Wed, 13 Sep 2023 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Principal's salary withheld for being found absent
महराजगंज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने मंगलवार को सदर, मिठौरा व फरेंदा क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया। हस्ताक्षर बनाकर स्कूल से अनुपस्थित मिलने पर प्रधानाध्यापक का वेतन और शिक्षामित्र का मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

फरेंदा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय महदेवा दूबे में सभी शिक्षक मौजूद मिले। शिक्षामित्र रागिनी दूबे बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिलीं, जिस पर उनका मानदेय रोका गया। प्राथमिक विद्यालय भैसहिका, प्राथमिक विद्यालय महुअवा-महुई व प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर दूबे में शिक्षक व शिक्षामित्र उपस्थित मिले। शिक्षकों को नामांकन की तुलना में उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया गया। मिठौरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय दरहटा में प्रधानाध्यापक रमेश कुमार पटेल ने उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर किया था, लेकिन निरीक्षण के समय वे स्कूल में नहीं मिले, जिस पर बीएसए ने उनका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय दरहटा के साथ ही सदर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सिसवनिया व कंपोजिट विद्यालय बैजनाथपुर कला के निरीक्षण में सभी शिक्षक उपस्थित मिले। बीएसए ने नामांकित विद्यार्थियों की तुलना में उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed