{"_id":"6560ff2152e012c295013f7c","slug":"principal-in-charge-suspended-over-poor-system-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-10246-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बदहाल व्यवस्था पर प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बदहाल व्यवस्था पर प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन
- सिसवा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पटखौली में तैनात हैं प्रभारी प्रधानाध्यापक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सिसवा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पटखौली में बदहाल व्यवस्था पर प्रभारी प्रधानाध्यापक कंचन कुमार साहनी को निलंबित कर दिया है। उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी के पास गांव के कुछ लोगों ने शिकायत की थी। शिकायत के क्रम में जांच करने पर पाया गया कि विद्यालय आठ बजकर 45 मिनट की जगह नौ बजकर 45 मिनट पर खुला। विद्यालय मेंं सफाई का अभाव था। नामांकित 51 विद्यार्थियों की जगह महज 12 विद्यार्थी उपस्थित थे और शैक्षिक वातावरण भी न्यून पाया गया। जिस पर प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।