{"_id":"679fc6aa4f5649cc5e09d90c","slug":"prime-minister-urban-housing-scheme-370-houses-incomplete-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-141787-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना : 370 आवास अधूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना : 370 आवास अधूरे
Mon, 03 Feb 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत जिले में डूडा की ओर से 30,578 मकानों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अब तक 28,838 मकान तैयार हो चुके हैं। जबकि 370 अधर में हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, जिले में वर्ष 2023-2024 में प्रधानमंत्री शहरी योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को केंद्र सरकार की ओर से डूडा विभाग को 30,578 मकानों का लक्ष्य मिला। इसके सापेक्ष सिर्फ 28,838 का निर्माण हुआ, जबकि 370 मकानों के निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं। आनंदनगर में 2324 लक्ष्य के सापेक्ष 2008 मकानों का निर्माण पूरा हो चुका है। जबकि 53 अधूरे हैं।
बृजमनगंज में 1596 लक्ष्य के सापेक्ष 1265 मकानों का निर्माण हुआ है, जबकि 100 मकानों का निर्माण अधूरा है। चौक बाजार में 3639 लक्ष्य के सापेक्ष 3575 का निर्माण हुआ है, जबकि चार बाकी है। घुघुली में 1505 लक्ष्य के सापेक्ष 1438 मकान बन चुके हैं। जबकि 12 अधूरे पड़े हैं। इसी तरह महराजगंज शहर में 65005 लक्ष्य के सापेक्ष 5794 मकान बनाकर तैयार हैं। जबकि 21 अधूरे हैं। नौतनवा में 2221 लक्ष्य के सापेक्ष 2070 मकान तैयार हो चुके हैं। जबकि 29 के निर्माण अधूरे हैं।
विज्ञापन
निचलौल में 2645 लक्ष्य के सापेक्ष 2575 का निर्माण हुआ है। जबकि 23 मकान अधूरे पड़े हैं। पनियरा में 1955 लक्ष्य के सापेक्ष 1927 का निर्माण हो चुका है। जबकि 11 का निर्माण अधूरा है। इसके अलावा परतावल में 1491 लक्ष्य के सापेक्ष 1417 का निर्माण हो चुका है। जबकि 9 का निर्माण अधूरे हैं। सिसवा बाजार में 4638 लक्ष्य के सापेक्ष 4294 का निर्माण पूरा हो चुका है। जबकि 90 के निर्माण अधूरे हैं। जबकि सोनौली में 2559 लक्ष्य के सापेक्ष 2471 का निर्माण पूरे हो चुके हैं। जबकि 18 के निर्माण अधूरे हैं।
अधूरे आवासों को पूरा कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। योजना की प्रगति की समीक्षा समय-समय पर की जाती है।-
डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एडीएम