फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Prime Minister Narendra Modi closed the path of corruption

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार के रास्ते बंद कर दिए

Sun, 14 Nov 2021 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi closed the path of corruption
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार के रास्ते बंद कर दिए
विज्ञापन

घुघली उत्तरी मंडल के बूथ प्रमुखों की मंडल कार्यशाला हुई आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार के रास्ते बंद कर दिए हैं। 2022 में फिर से सुशासन, विकास, उन्नति, गरीबों की खुशहाली के लिए कमल खिलाना है। प्रधानमंत्री मोदी देश को ईमानदारी के पथ पर ले जाने का कार्य कर रहे हैं, जबकि विरोधी दुष्प्रचार कर रहे हैं। बीजेपी का मंत्र है सबका साथ और सबका विकास, जबकि सपा, बसपा व कांग्रेस का मंत्र है, परिवार व भ्रष्टाचार का विकास। यह कहना है केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का। वे रविवार की दोपहर घुघली उत्तरी मंडल के बूथ प्रमुखों की मंडल कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ लागू किया। निशुल्क आवास दिया, निशुल्क राशन दिया, निशुल्क बिजली कनेक्शन दिया, किसानों के खाते में 60000 रुपये देने का कार्य किया। कोरोना काल मे हमारे नेता कार्यकर्ता लोगों की सेवा करते रहे। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि सरकार ने बिना जाति वर्ग भेद के सभी योजनाओं को लागू किया है। विधानसभा प्रभारी निरंकार मणि त्रिपाठी ने संगठन पर चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में बूथ का कार्यकर्ता नींव की तरह होता है। जब चुनाव आता है तो गांवों में बूथों पर हमारा कार्यकर्ता ही लड़ाई लड़ता है। कार्यशाला को मंडल प्रभारी उमेश जायसवाल, जिला मंत्री गौतम तिवारी, विधानसभा विस्तारक सुनील पटेल ने भी संबोधित किया। मंडल अध्यक्ष रणधीर सिंह, हेमंत गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, मंडल महामंत्री मनोज जायसवाल, राम कोमल चौधरी, शैलेंद्र गुप्ता, केके अग्रहरी, नरेंद्र सिंह, चतुर्भुजा सिंह, सुरेश जायसवाल, शिवेंद्र उपाध्यय, अमित पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed