{"_id":"657369f48741b3c2cc0ff724","slug":"prime-minister-is-determined-towards-the-safety-of-the-country-and-women-dr-dharmendra-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-11220-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भारत से नेपाल प्याज भेजने पर प्रतिबंध, सीमा से सात ट्रक वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भारत से नेपाल प्याज भेजने पर प्रतिबंध, सीमा से सात ट्रक वापस
Sat, 09 Dec 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
सोनौली बार्डर पर खडी ट्रक।
महराजगंज/सोनौली। भारत सरकार ने नेपाल में प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश मिलते ही शुक्रवार को सोनौली सीमा पर प्याज लदे सात ट्रकों को रोक दिया गया। बाॅर्डर से प्रत्येक दिन आलू-प्याज का कारोबार करीब एक करोड़ का होता है। इससे पहले नेपाल में आलू प्याज पर वैट लगने से नेपाल के कारोबारियों ने मंगाना कम कर दिया है। इधर भारत सरकार ने निर्यात पर पाबंदी लगा दी है। वर्तमान में भारतीय क्षेत्र में प्याज का फुटकर भाव 60 रुपये प्रति किलो है। जबकि थोक में प्याज 50 रुपये प्रति किलो मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह सोनौली सीमा से नेपाल जाने वाले प्याज लदे ट्रक को सोनौली कस्टम के अधिकारियों ने रोक दिया। सीमा से ट्रक लौटा दिया गया। प्याज के बढ़ते दाम को देखते हुए भारत सरकार ने नेपाल में प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के निर्देश पर डायरेक्टर जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड ने प्याज के निर्यात को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया है।
कस्टम अधीक्षक एसके पटेल ने बताया कि देश भर में प्याज की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के नेपाल सहित सभी देशों में निर्यात पर रोक लगा दी गई है। बृहस्पतिवार की रात आदेश आने के बाद आदेश आने के बाद सोनौली सीमा पर प्याज लदे ट्रकों की इंट्री प्रतिबंधित कर दी गई है। प्याज लदे सात ट्रक सीमा पर पहुंच गए थे, उन्हें कस्टम विभाग ने वापस कर दिया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सीमा पर कस्टम सतर्क
शुक्रवार को नासिक, शाहजहांपुर, इंदौर, कानपुर से आने वाले प्याज से लदे ट्रकों को भी वापस कर दिया। इन दिनों भारत में प्याज महंगे दर पर बिक रही है। इससे पहले देश में प्याज की जरूरतों को पूरा करने के बाद ही कहीं बाहर भेजा जाएगा। सूचना जारी होने के बाद सोनौली बॉर्डर पर कस्टम सतर्क है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
रास्ते में गाड़ियों को भी वापस किया गया
आलू-प्याज व्यापारी सन्नी गुप्ता और पुनीत कुमार ने बताया कि नेपाल में हर किस्म की सब्जियों की उपलब्धता भारत के सहयोग पर निर्भर है। शुक्रवार को सोनौली पहुंची ट्रक को वापस कर दिया गया। लोडिंग और जो गाड़िया रास्ते में थीं उसे भी रोक दिया गया है। काठमांडो में बुधवार से नेपाल के कारोबारी वैट को लेकर हड़ताल पर हैं।