फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Primary teachers formulated a strategy for agitation against the merger of schools

Maharajganj News: स्कूलों के विलय के खिलाफ प्राथमिक शिक्षकों ने बनाई आंदोलन की रणनीति

Sun, 06 Jul 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 06 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Primary teachers formulated a strategy for agitation against the merger of schools
महराजगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, महाराजगंज कार्यसमिति और संयुक्त कार्यसमिति की बैठक शनिवार को संगठन के कार्यालय हुई। कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों के विलय के खिलाफ आंदोलन पर विचार किया गया।
विज्ञापन

शिक्षक भवन महाराजगंज पर हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने की। जिलामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि कम छात्र संख्या के आधार पर विद्यालयों को बंद करके अन्य विद्यालय में विलय करना, सबको समान शिक्षा के अधिकार अधिनियम का उल्लंघन है। इसके विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व ने व्यापक आंदोलन की रूपरेखा तय की है।
विज्ञापन

तयशुदा रणनीति के अनुसार 30 जून को ब्लॉक कार्यसमिति की बैठक, तीन व चार जुलाई को विधायक और सांसद को ज्ञापन व पांच जुलाई को जिला कार्यसमिति की बैठक, छह जुलाई को एक बजे से ट्विटर अभियान के जरिए अधिक से अधिक ट्वीट करना व आठ जुलाई को बीएसए कार्यालय पर विशाल धरना एवं प्रदर्शन आयोजित होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष केशवमणि त्रिपाठी ने कार्यसमिति के सभी सदस्यों का आह्वान किया कि वे अपने ब्लाकों में विद्यालयों के विलय के खिलाफ सभी शिक्षकों के साथ ग्राम प्रधान सहित, एसएमसी अध्यक्ष को जागरूक करें व छह जुलाई को ट्विटर (एक्स) पर हैश टैग के जरिए अधिक से अधिक ट्वीट करें।

आठ जुलाई को बीएसए कार्यालय पर एक दिवसीय धरना होगा, जिसमें सभी शिक्षक उपस्थित होकर विद्यालयों के विलय के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करें।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष मनौवर अली, संयुक्त मंत्री अखिलेश पाठक, ब्लाॅक अध्यक्ष राघवेंद्र पांडेय, अरविंद गुप्ता, हरीश शाही, विजय प्रताप पांडेय, विजय यादव, मंत्री धन्नू चौहान, मनोज वर्मा, अनूप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed