फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Primary Health Center Gopala got CHC status

Maharajganj News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपाला को सीएचसी का दर्जा मिला

Wed, 20 Nov 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 20 Nov 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Primary Health Center Gopala got CHC status
महराजगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपाला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दर्जा मिला है। अब इस क्षेत्र से जुड़े करीब 40 हजार आबादी के लोगों को इलाज विशेष सुविधाएं मिलेगी। मरीजों को चिकित्सा सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। सीएचसी का दर्जा मिलने के बाद यहां पर स्वास्थ्य केंद्र 24 घंटे मिलेगी। मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपाला में अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे मशीन, खून की जांच, टीबी, हेपेटाइटिस-बी, गर्भावस्था की जांच, डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, टाइफाइड, किडनी, शुगर जैसी जांचों की सुविधा भी उपलब्ध होगी। पहले, इन जांचों के लिए मरीजों को महराजगंज जिला अस्पताल में जाना पड़ता था, लेकिन अब सीएचसी होने के बाद उनकी मुश्किलें कम हो जाएंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा गर्भवती महिलाओं और बच्चों की नियमित जांच, साथ ही अन्य गंभीर बीमारियों का समय पर निदान अब यहां के स्थानीय स्तर पर हो सकेगा। डिलेवरी के लिए 24 घंटे सुविधा उपलब्ध रहेगी। इससे अब क्षेत्रवासियों को चिकित्सा सुविधाएं नजदीक ही मिल सकेगी। बाबूलाल ने कहा कि अब लोगों को इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब न केवल बेहतर इलाज मिलेगा, बल्कि समय पर जांच और उपचार भी हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी है तैनाती : एक चिकित्सक डॉ. वैभव चौधरी, दो फार्मासिस्ट मुकेश प्रसाद और विनोद कुमार सिंह, लैब एक टेक्नीशियन आदित्य उपाध्याय, एक स्टाफ नर्स अनुपमा गुप्ता, एक एएनएम सुनीता बिंद, एक बीपीएम, एक एक्स-रे टेक्नीशियन आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed