{"_id":"6662201208fc311f840cfaf4","slug":"price-of-pulses-increased-seasoning-also-became-expensive-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-124052-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दाल का बढ़ा भाव, तड़का भी लगाना हुआ महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दाल का बढ़ा भाव, तड़का भी लगाना हुआ महंगा
Fri, 07 Jun 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सब्जियों के बाद अब दाल भी महंगी हो गई है। इससे किचन का बजट बिगड़ गया है। वहीं जीरे का दाम बढ़ने से तड़का लगाना भी महंगा हो गया है। इससे घर चलाना मुश्किल हो गया है।
महंगाई ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। मसाले और दालों की कीमतों में उछाल ने लोगों को चिंतित कर दिया है। एक महीने में ही कीमतों में काफी अंतर आया है। अरहर का दाल अप्रैल में 150 रुपये किलो थी, जो अब 170 रुपये प्रति किलो बिक रही है। नगर की रागिनी पटेल का कहना है कि खाद्य पदार्थों के मूल्य में वृद्धि हुई है। सबसे अधिक जीरे का मूल्य बढ़ा है।
दाल में तड़का लगाना हो या फिर सब्जी पकानी हो तो जीरा चाहिए। इसकी कीमत 280 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 400 रुपये किलो हो गई है। काली मिर्च भी तीखी हो गई है। पहले यह 650 रुपये किलो थी। अब 700 रुपये प्रति किलो बिक रही है। अरुणिमा जायसवाल कहती हैं कि मूल्य में वृद्धि से काफी दिक्कत हाे रही है। महंगाई पर नियंत्रण नहीं हो रहा है, हर समय जरूरत के सामान महंगे रेट पर खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सामग्री - अप्रैल -मई
उड़द दाल-110-140
अरहर दाल -150-170
चना दाल -65-80
बेसन- 70 -90
जीरा- 280-400
लाल मिर्च -300-360
काली मिर्च-700-950
-मूल्य रुपये प्रति किलो फुटकर में