Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Preparations for paddy procurement in the district are complete; arrangements for seating and drinking water will be made for farmers.

Maharajganj News: 180 क्रय केंद्रों पर आज से शुरू होगी धान खरीद, केंद्रवार तैनात होंगे नोडल अधिकारी

Mon, 02 Nov 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Preparations for paddy procurement in the district are complete; arrangements for seating and drinking water will be made for farmers.
महराजगंज। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत सोमवार से धान खरीद शुरू होगी। किसानों की उपज सरकारी दर पर खरीदने के लिए जिले में कुल 180 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु ढंग से संचालित करने के लिए सभी केंद्रों पर नोडल अधिकारी तैनात किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से धान खरीद के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए क्रय केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी केंद्रों पर किसानों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था के साथ पेयजल की सुविधा भी रहेगी। इसके अलावा धान की नमी जांचने के लिए नमी मापक यंत्र और अनाज को सुखाने के लिए पंखे उपलब्ध कराए जाएंगे। केंद्रों पर झरना सहित अन्य जरूरी उपकरणों की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

धान बेचने के लिए किसानों का पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसके लिए खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल अथवा यूपी किसान मित्र एप के माध्यम से पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। किसानों को सलाह दी गई है कि पंजीकरण के दौरान अपनी फार्मर रजिस्ट्री में दर्ज विवरण के अनुसार ही जानकारी भरें। जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अभी नहीं बनी है, वे पहले की तरह अपने सक्रिय मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से पंजीकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, धान की बिक्री का भुगतान सीधे बैंक खाते में प्राप्त करने के लिए किसानों को अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराना होगा। इसके साथ ही खाते की एनपीसीआई मैपिंग भी अनिवार्य है। इससे समर्थन मूल्य की धनराशि सीधे किसानों के खाते में भेजी जा सकेगी।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अमित चौधरी ने बताया कि जिले में धान खरीद शुरू कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुल 180 क्रय केंद्रों को अनुमोदित किया गया है। खरीद व्यवस्था की निगरानी के लिए केंद्रवार नोडल अधिकारी तैनात किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी केंद्र पर समस्या आने पर तत्काल जिम्मेदारी तय कर उसका समाधान कराया जा सके। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर किसानों के बैठने, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों से अपील की गई है कि वे समय से पंजीकरण कराएं और जरूरी अभिलेखों के साथ क्रय केंद्र पर पहुंचकर अपनी उपज बेचें।
धान खरीद की प्रमुख जानकारी
- जिले में कुल 180 क्रय केंद्र बनाए गए हैं।
- खरीद के लिए 652 गांठें उपलब्ध हैं।
- धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है।
- खाद्य विभाग के 44 और पीसीएफ के 52 केंद्र हैं।
- पीसीयू के 56, यूपीएसएस के 22 केंद्र हैं।
- मंडी समिति के चार और एफसीआई के दो केंद्र हैं।
- किसानों के लिए बैठने और पेयजल की व्यवस्था रहेगी।
- केंद्रों पर नमी मापक यंत्र और पंखे उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed