{"_id":"66759d2c501dc1357c0f819d","slug":"pregnant-women-should-get-vaccinated-on-time-cmo-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-125133-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती को समय से लगे टीका : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती को समय से लगे टीका : सीएमओ
Fri, 21 Jun 2024 09:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 21 Jun 2024 09:03 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीना वर्मा की अध्यक्षता में सीएचसी सभागार में स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान बच्चों और गर्भवती के टीकाकरण पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
समीक्षा के दौरान सिसवा, बहादुरी, घुघुली सुपरवाइजर विजिट बहुत कम मिले। सीएमओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि स्वास्थ्य कर्मी विभाग की ओर से दिए गए जिम्मेदारी का ठीक से निर्वहन करें। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
अपडेट ड्यूटी लिस्ट में निचलौल, सिसवा ब्लॉक में कम फीडिंग मिलने पर सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी अपने आदत सुधार लाएं नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। गर्भवती के रजिस्ट्रेशन पर विशेष ध्यान दे। उनकी खून की जांच, पेट की जांच, शुगर, ब्लड प्रेशर जांच पर सभी ब्लॉकों को ध्यान देने की जरूरत है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. वीर विक्रम सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. केपी सिंह, एसीएमओ डॉ. नवसाद प्रसाद मौजूद रहे।