फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pregnant woman dies under suspicious circumstances

Maharajganj News: गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 26 Oct 2025 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies under suspicious circumstances
चौक बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के केवलापुर कला गांव में आठ माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। मौत से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शुक्रवार की रात गोरखपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार केवलापुर कला निवासी हीरालाल की पुत्री माधुरी (18) ने करीब 16 माह पूर्व प्रेम प्रसंग के बाद दूसरे गांव निवासी मंजेश से विवाह किया था। विवाह के बाद उसका पति मजदूरी के सिलसिले में दूसरे राज्य चला गया। गर्भावस्था के कारण माधुरी कुछ समय से मायके केवलापुर कला में ही रह रही थी।
विज्ञापन

उसकी मां ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी तबीयत बिगड़ी, तो उसे गोरखपुर इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची चौक पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर जांच के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed