फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pregnant woman bitten by snake at sister's house; referred to district hospital.

Maharajganj News: बहन के घर आई गर्भवती को सांप ने डंसा, जिला अस्पताल रेफर

Sat, 18 Jul 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman bitten by snake at sister's house; referred to district hospital.
महराजगंज। नगर क्षेत्र के घोड़हवा वार्ड में बहन के घर आई एक गर्भवती को जहरीले सांप ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी निचलौल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रुद्रौली निवासी आशा देवी (23) पत्नी बृजेश अपनी बहन रीना देवी पत्नी रामसनेही के घर घोड़हवा वार्ड आई थी। शनिवार को घर में शौचालय नहीं होने के कारण वह शौच के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन तत्काल उन्हें सीएचसी निचलौल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

सीएचसी के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. सौरभ साहनी ने बताया कि महिला तीन माह की गर्भवती है। उसकी स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed