फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Praparation for Corona alertness as Mock Drill actio

माकॅड्रील के सहारे कोरोना के तीसरी लहर को रोकने की तैयारी

Fri, 27 Aug 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Praparation for Corona alertness as Mock Drill actio
मॉकड्रिल : कोरोना की तीसरी लहर का सामना करने की तैयारी
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद में कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए स्वास्थ्य महकमा अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को जिला अस्पताल के अलावा गोपाला, घुघली, नौतनवां और धानी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैनात अधिकारियों की बीच मॉकड्रिल के माध्यम से कोरोना के मरीज को बचाए जाने तैयारी का जायजा लिया गया।

जिला कोविड अस्पताल में लखनऊ से संयुक्त निदेशक डॉ. अरुण कुमार कन्नौजिया, गोरखपुर से आए हुए संयुक्त निदेशक डॉ. बीएम राव और डब्लूएचओ के डॉ. देवी प्रसाद गोस्वामी के मौजूदगी में मॉक ड्रिल कराया गया। वहीं, गोपाला में बनाए गए कोविड अस्पताल में सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव के नेतृत्व में मॉकड्रिल हुआ। घुघली में डिप्टी सीएमओ डॉ. आईए अंसारी, धानी में डॉ. राजेंद्र प्रसाद और नौतनवां में एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में मॉकड्रिल संपन्न कराया गया। योजना के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि मॉकड्रिल के माध्यम से कोरोना के मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने के अलावा आपदा के समय कर्मचारी अपने को सुरक्षित रखते हुए कैसे मरीजों को जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाएंगे इसके लिए जरूरी तैयारी की गई। उन्होंने बताया कि घुघली सीएचसी में कोरोना के तीसरी लहर से बचाव के लिए कोरोना के लिए 2 बेड आईसीयू और 12 बेड जनरल आरक्षित किया गया है जिससे क्षेत्र के मरीजों को कोरोना के समय बेहतर इलाज मिल सके। मॉकड्रिल में मरीजों को अस्पताल में आने के बाद होने वाले उपचार व सावधानियों के बारे में जरूरी जानकारी दी गई है। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ और गोरखपुर से आए ज्वाइंट डायरेक्टर द्वारा जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया इसके बाद जरूरी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed