{"_id":"65a3e9932eb2716b6106df0d","slug":"pran-pratistha-in-ayodhyainvestigation-of-hotels-in-border-area-intensified-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-13900-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा...सीमावर्ती क्षेत्र के होटलों की जांच तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा...सीमावर्ती क्षेत्र के होटलों की जांच तेज
Sun, 14 Jan 2024 07:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 14 Jan 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज/सोनाैली। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में विशेष निगरानी की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां प्रत्येक हलचल पर नजर रख रही हैं। सीमा क्षेत्र के होटलों पर प्रतिदिन पुलिस और एसएसबी के जवान जांच कर रहे हैं। साथ ही रूकने वाले लोगों की आईडी जांच की जा रही है। वहीं पगड़डियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
रविवार को पुलिस ने संयुक्त रूप से सरहद पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान नो मेंस लेंड सहित सोनौली नगर के सार्वजनिक स्थल लावारिस खड़े वाहन बस टैक्सी स्टैंड पर डॉग स्क्वायड टीम के साथ सघन जांच की गई।
रविवार की शाम कोतवाल अभिषेक सिंह के नेतृत्व में एसएसबी और पुलिस ने 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा को लेकर संयुक्त रूप से सरहद पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान नो मेंस लेंड पर भारत से नेपाल आने जाने वाले लोगों की जांच की। सोनौली कस्बे के प्रमुख मार्गों और पगडंडियों पर भ्रमण करते हुए कस्बे के तमाम सार्वजनिक स्थानों की जांच में रोडवेज बस स्टैंड, प्राइवेट बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, होटल की सघन जांच के साथ ही होटल में रुकने वाले यात्रियों से पूछताछ और उनकी पूरी डिटेल ली जा रही है। भारत से नेपाल आने जाने वाले तमाम छोटे-बड़े वाहनों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की जांच किया गया।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर सतर्कता बरती जा रही है। आंतरिक सुरक्षा को देखते हुए सोनौली बार्डर के सार्वजनिक स्थानों की सघन जांच की जा रही है।
सीमावर्ती क्षेत्र में वाहनों की हुई जांच
खनुआ। रविवार को दोपहर खनुआ चौकी प्रभारी गंगा राम के नेतृत्व में पुलिस ने खनुआ चौराहे, हरदीडाली चौराहे, कैथवलिया उर्फ बरगदही चौराहे पर आने जाने वाले वाहनों व लोगों की जांच की गई। वैद्य कागजात पाये जाने पर फिर वाहन को जाने दिया गया। खनुआ चौकी प्रभारी गंगा राम यादव के अनुसार नेपाल से भारत में आने जाने वाले लोगों की सघन जांच कर उनसे आई कार्ड देखकर जाने दिया जा रहा है।