फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pradyumna president and minister Ramjit

प्रद्युम्न अध्यक्ष और रामजीत मंत्री बने

Sun, 20 Mar 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Sun, 20 Mar 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Pradyumna president and minister Ramjit
जिला मुख्यालय सभागार में शनिवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव किया गया। - फोटो : व‌िनाोद
पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का चुनाव शनिवार को जिला मुख्यालय के सभागार में हुआ। जिलाध्यक्ष पद पर प्रद्युम्न सिंह एवं मंत्री पद पर रामजीत गुप्ता निर्विरोध चुने गए। पदाधिकारियों को संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष भागवत सिंह ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव जय गोविन्द ने कहा कि संगठन सफाई कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहेगा। संगठन के होते हुए सफाई कर्मचारियों को स्वयं के हित लेकर कभी भी परेशान नहीं होना पड़ेगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि कर्मचारियों का यदि कोई उत्पीड़न करने की कोशिश करेगा तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि अविनाश कुमार ने कहा कि सभी कर्मचारी एकजुटता कायम रखें जिससेे संगठन मजबूत हो सके। लक्ष्मी शंकर मौर्य, मीर हसन अंसारी, राजेश यादव, राम सेवक, काशी कुमार, बृजेश कुमार, बृजेश कुमार जायसवाल, संतराज यादव, सुनील गुप्ता, संतोष शर्मा, अरुण कुमार निषाद, रामभवन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed