फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   pradrshan.

ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Thu, 22 Aug 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
pradrshan.
कतरारी गांव के सामने रोड को ग्रामीणों ने जाम किया। - फोटो : MAHARAJGANJ
ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर भड़के ग्रामीण, लगाया जाम
विज्ञापन

परतावल। जला ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने के विरोध में क्षेत्र के कतरारी गांव के लोगों ने गुरुवार की सुबह 9 बजे विद्युत उपकेंद्र कतरारी के सामने गोरखपुर-महराजगंज मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे बाद समझाने पर लोग शांत हुए और यातायात सुचारु हो पाया। इसके बाद लोगों ने विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर अवर अभियंता के कक्ष में ताला जड़ दिया। हालांकि पुलिस ने समझाया तो लोगों ने ताला खोला।
जानकारी के अनुसार कतरारी में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले डेढ़ माह से जल गया है। ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र कतरारी से लेकर एक्सईएन तक इसे बदलने को लेकर सिफारिश कर चुके हैं। लेकिन किसी ने ग्रामीणों की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। इससे नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया।
विज्ञापन

ग्रामीण जयप्रताप सिंह ने कहा कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कई बार कहा गया लेकिन नहीं बदला गया। इसके चलते गांव में लगभग डेढ़ माह से आपूर्ति ठप है। उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हैं। आश्वासन के बाद भी गांव में ट्रांसफार्मर नहीं बदला तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। गांव के रामफरे, सदानंद, परदेशी, जीतन सिंह, द्वारिका, रामजतन शर्मा, जयसिंह, ब्रह्मा सिंह, गोविंद, इंदल, मिठाई, मेराज, जगदीश आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए दर्जनों बार विद्युत निगम के अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया। लेकिन किसी ने इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता कतरारी मनोज कुमार ने बताया कि 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा। गोदाम में ट्रांसफार्मर का स्टाक नहीं होने के कारण समस्या हुई है। प्रयास यही रहता है कि लोगों को समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed