फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pradhan's financial and administrative powers seized

Maharajganj News: प्रधान का वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज

Fri, 27 Mar 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 27 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's financial and administrative powers seized
- मिठौरा ब्लाॅक के सोनवल गांव में 12 अपात्र लोगों को आवास योजना का लाभ देने का आरोप
विज्ञापन

डीएम का आदेश जारी, जांच अधिकारी नामित

महराजगंज। मिठौरा ब्लाॅक के सोनवल गांव की प्रधान शिखा भारती का वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार डीएम संतोष कुमार शर्मा ने सीज कर जांच अधिकारी नामित कर दिए हैं।
सोनवल गांव निवासी बृजेश गुप्ता ने 21 जनवरी 2025 में शिकायत पत्र में आरोप लगाया कि गांव के 12 लोग अपात्र होते हुए पात्रता सूची में शामिल कर आवास योजना का लाभ दिया गया। इसके बाद डीपीआरओ ने डीएम की संस्तुति से जांच शुरू कराई। सहायक अभियंता लघु सिंचाई व सहायक आयुक्त सहायक निबंधक सहकारिता ने की। जांच में आठ लाभार्थी अपात्र मिले।
विज्ञापन

डीएम ने प्रधान शिखा भारती व तत्कालीन सचिव नागेंद्र पांडेय को नोटिस जारी की। डीएम ने सचिव व प्रधान को एक सप्ताह का समय जवाब प्रस्तुत करने के लिए दिया, लेकिन जवाब नहीं प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर डीएम ने बृहस्पतिवार देर शाम पंचायतीराज अधिनियम के तहत प्रधान का अधिकार सीज करते हुए दोबारा जांच के लिए जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह व सहायक अभियंता सिंचाई खंड एक बृजेश सोनी को जांच अधिकारी नामित किया है।


डीएम ने पूर्व की जांच आख्या के आधार पर प्रधान का अधिकार सीज कर दिया है। जांच अधिकारी नामित किए गए हैं। जांच तक वित्तीय अधिकार के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की जाएगी।
- श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed