फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   pradhan strike for their 13 listed demand

प्रधानों ने मांगों को लेकर धरना दिया

Mon, 22 Aug 2016 06:16 PM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Mon, 22 Aug 2016 06:16 PM IST
विज्ञापन
pradhan strike for their 13 listed demand
जिला मुख्यालय पर समस्याओं को लेकर प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष विजय कश्यप के नेतृत्व में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। मांगों को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना दिया तथा मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। 
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय कुमार कश्यप ने मांगों को बताते हुए कहा कि आठ माह चुनाव के बीत जाने के बाद भी 14वें वित्त आयोग की धनराशि को खर्च करने का स्पष्ट गाइड न मिलने के कारण कार्य बंद है।
विज्ञापन

दिसंबर 2001 में संशोधन कर ग्राम पंचायतों के प्रति वर्ष बैठक खर्च को पांच हजार रुपये से बढ़ाकर बीस हजार रुपये किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानों का मानदेय 2500 रुपये से बढ़ाकर दस हजार रुपये किया जाए। प्रत्येक ग्राम पंचायत को अलग-अलग सचिव देने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय तक जाने के लिए प्रधानों को बस पास जारी किया जाए। प्रधान की दुर्घटना, हत्या होने पर परिवार को दस लाख रुपये व अपंग या साधारण बीमारी से मृत्यु होने पर पांच लाख रुपये दिया जाए।

ग्राम पंचायत स्तर पर शिक्षा समिति को प्रभावी बनाते हुए स्कूल प्रबंध समिति को निरस्त के साथ 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया। इस दौरान श्रवण, महेश, गनेश पांडेय, विष्णु कुमार गुप्ता, आशीष कुमार गौतम समेत तमाम प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed